सांकरा के दो निर्माण कार्यो की दोबारा होगी जांच – रिपोर्ट शुभम शर्मा

सांकरा के दो निर्माण कार्यो की दोबारा होगी जांच – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – परफार्मेंस ग्रांट से लाभांवित सांकरा ग्राम पंचायत में फिर से दो निर्माण कार्यो की जांच होगी। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। टीम में डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता मदनपाल वर्मा व आरसीयूईएस की प्रोजेक्ट इंटर्न भूमिका वाष्र्णेय शामिल हैं। टीम जल्द ही सांकरा के इन दोनों कायरें का निरीक्षण कर सकती है। इसमें यात्री शेड व जूनियर हाईस्कूल के पास रूफ टावर वाटर हार्वेस्टिग का निर्माण कार्य शामिल है।शासन स्तर से विकास की दृष्टि से पिछड़ी ग्राम पंचायतों को माडल के रूप में विकसित करने के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत सूबे के 16 जिलों में चयनित ग्राम पंचायतों में परफार्मेस ग्रांट से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिले में बिजौली ब्लाक की सांकरा, हरदोई एवं दादों पंचायत भी इसमें शामिल हैं। इनके लिए 40 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। दादों को सबसे अधिक बजट मिला है। पिछले दिनों हरदोई व दादों में इस धनराशि से हो रहे निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। सीडीओ ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन मदनपाल वर्मा को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों गांवों में पहुंचकर पड़ताल की तो निर्माण कार्यो में तमाम खामियां मिलीं। इसकी रिपोर्ट उच्च अफसरों को दी। इस रिपोर्ट पर डीएम ने दोनों पंचायतों के खराब गुणवत्ता वाले 78 लाख के कार्यों को श्रमदान घोषित कर तीन ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। जांच अधिकारी ने सांकरा पंचायत में भी सात कामों की जांच की। इसमें सब कुछ सही मिला। इसकी रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय में दे दी। अब सीडीओ ने दोबारा से इन सात में संदिग्ध दो कामों की गुणवत्ता के दोबारा से जांच के आदेश दिए गए हैं। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि दोनों कामों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनी है। यह कमेटी जल्द ही निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट सीडीओ को देगी। इसके बाद आगे का निर्णय होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks