
युवक की हत्या कर शव को भूसे में छुपाया – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कोतवाली अतरौली कस्बा के मोहल्ला बाबुल नगर निवासी हरिओम (35वर्षीय) पुत्र केवल सिंह गांव के ही राजकुमार के बेटे चीनी की बारात में थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव बिसनपुर गया था। लेकिन हरिओम बारात के साथ वापस नहीं आया और जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी इधर उधर तलाश शुरू कर दी। थाना पाली मुकीमपुर के गांव तोछी में एक शव मिलने की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे तो सब की शिनाख्त हरिओम के रूप में मृतक के भाई लाला राम ने की। मृतक के भाई लाला राम ने जानकारी देते हुए बताया कि तोछी में पुआल के भूसे के ढेर में शव मिला है सब के ऊपर तेजाब डालकर सब की पहचान छुपाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी एक बेटा एक बेटी रोते बिलखते छोड़ गया है।