ठेका लेकर भूल गए निर्माण कार्य, नगर आयुक्‍त ने लगाई फटकार – रिपोर्ट शुभम शर्मा

ठेका लेकर भूल गए निर्माण कार्य, नगर आयुक्‍त ने लगाई फटकार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नगर निगम अलीगढ़ के जुड़े ठेकेदारों की मनमानी तो देखिए, निर्माण कार्यों का ठेका लिए महीने भर से ज्यादा हो गया, लेकिन काम अब तक शुरू न हुआ। विभागीय अधिकारी भी लापरवाह बने रहे। देखा तक नहीं कि निर्माण कार्य हो भी रहा है या नहीं। दौरे पर निकले नगर आयुक्त को पार्षदों ने जानकारी दी, तब मामला खुला। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाकर कड़ी आपत्ति जताई। तीन दिन में निर्माण शुरू न होने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश भी दिए। अन्य खामियां भी नजर आईं। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने गूलर रोड क्षेत्र का दौरा किया था। क्षेत्रीय पार्षद भी उनके साथ थे। तंग गलियों में पैदल घूमते हुए पब्लिक से साफ-सफाई, नालियों की सफाई, एंटी लार्वा के छिड़काव, फागिंग की जानकारी ली। क्षेत्र में प्रस्तावित बारात घर का निर्माण शीघ्र कराने के दिशा-निर्देश अधिशासी अभियंता अशोक भाटी को दिए गए। नगर आयुक्त का मूड उन गड्ढों का देखकर खराब हो गया, जिन्हें ठीक से भरा नहीं गया। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क को ठीक से समतल न करने की बात कही। नगर आयुक्त ने जीएम जल को सड़क को समतल कराने की बात कही। वार्ड आठ के पार्षद ने बताया कि क्षेत्र में तीन निर्माण कार्य होने थे, जिनका ठेका उठ चुका है। एक महीने से अधिक समय बीत गया है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू न हो सका।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks