महाकाल भस्मारती में अब 1500 दर्शनार्थियों को मिलेगी अनुमति

महाकाल भस्मारती में अब 1500 दर्शनार्थियों को मिलेगी अनुमति
उज्जैन(मध्यप्रदेश)
देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति समान्य होने के बाद महाकाल मंदिर में भस्मारती दर्शन के लिए सीटों की संख्या बढ़ा दी गई है। मंदिर प्रशासन द्वारा अब तक एक हजार लोगों को दर्शन की अनुमति दी जा रही थी। अब प्रतिदिन 1500 लोगों को अनुमति दी जाएगी। सूत्र बताते हैं कि समिति ने वीआइपी सीटों की संख्या में 60 फीसद का इजाफा किया है। वीआइपी कोटा 250 से बढ़कार 450 कर दिया गया है।
मंदिर के सामान्य दर्शनार्थी काउंटर से 150 लोगों को दर्शन अनुमति
मंदिर प्रशासन के अनुसार भस्मारती दर्शन के लिए सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर जानकारी दी गई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार सामान्य दर्शनार्थियों के लिए निर्धारित कोटे में 100 सीटें बढ़ाई गई है।अब तक मंदिर के सामान्य दर्शनार्थी काउंटर से 150 लोगों को दर्शन अनुमति दी जा रही थी, अब 250 लोगों को अनुमति मिलेगी।
आनलाइन बुकिंग के लिए भी 150 सीटें बढ़ाई
इसी प्रकार आनलाइन बुकिंग के लिए भी 150 सीटें बढ़ाई हैं। अब तक इस कोटे में 100 रुपये शुल्क के साथ 350 भक्तों को अनुमति दी जा रही थी। नई व्यवस्था में 500 भक्त आनलाइन बुकिंग करा सकेंगे।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks