भट्टों पर अब जेसीबी से खुदाई और ट्रैक्टर से ढुलाई पर नही होगी रोक

भट्टों पर अब जेसीबी से खुदाई और ट्रैक्टर से ढुलाई पर नही होगी रोक
संवाद सूत्र, मिरहची: अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा 18 अक्टूबर 21 को जारी आदेश संख्या 1589पी/6-पु-3-21-39पी/17 के अनुसार प्रदेश के सभी ईंट भट्टों पर ईंट पथाई एवं ढुलाई के लिये जेसीबी और ट्रैक्टर पर लगी रोक को तत्काल हटा दिया है। अब ईंट भट्टों पर ईंट पथाई हेतु मिट्टी की खुदाई जेसीबी द्वारा एवं मिट्टी की ढुलाई ट्रेक्टर ढंपर द्वारा की जा सकेगी। अब तक मिट्टी खुदाई और ढुलाई कार्य में पुलिस का अनावश्यक हस्तक्षेप करके उत्पीड़न किया जाता था। उसको रोकने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार ने मिट्टी की खुदाई जेसीबी से एवं मिट्टी की ढुलाई ट्रैक्टर से कराये जाने के निर्देश जारी किये हैं। भट्टा संचालकों का उत्पीड़न रोकने के लिये उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिनांक 11 अक्टूबर 2021 को मिलकर अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने तत्काल अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को निर्देश जारी किया था। शासन से निर्देश जारी होने पर ईंट निर्माता समिति के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख मारहरा, जिला महामंत्री डा. दिनेश वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विनय चौहान, सुधांशु माहेश्वरी, शलभ माहेश्वरी, अभिषेक माहेश्वरी सहित सैकड़ों भट्टा मालिकों ने सरकार के आदेश का स्वागत किया है साथ हीभट्टा स्वामियों पर आने वाली समस्या प्रदूषण बोर्ड द्वारा जिला एटा के 117 भट्टों को बंद करने का निर्देश जारी किया है। तथा जीएसटी की बढोत्तरी आदि के संबंध में कल शुक्रवार दिनांक -19-11-2021 को जिला ईंट निर्माता संघ की ओर से वशिष्ठ बैकुंठ धाम शांतिनगर में समय 11 बजे बैठक होगी। जिसमें सभी भट्टा स्वामियों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks