मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की हुई समीक्षा -रिपोर्ट शुभम शर्मा

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की हुई समीक्षा -रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – मण्डलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में शासन की शीर्ष प्राथमिकता के कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की मण्डलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चारो जनपदों से जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं एडीएम समेत मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त ने कहा कि हम सभी के मन में राष्ट्र निर्माण का भाव होना चाहिए। हम सभी शासन की अपेक्षा के अनुरूप पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। जनता की गाढ़ी कमाई टैक्स के रूप में सरकार को प्राप्त होती है और फिर विकास कार्यों पर खर्च की जाती है, का धरातल पर समयबद्धता के साथ सदुपयोग किया जाए जिससे विकास कार्यों का लाभ आमजनमानस को समय से प्राप्त हो सके। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण एवं विकास कार्यों की समयबद्धता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें। सभी मुख्य विकास अधिकारी सुनिश्चित करें कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना किसी रूकावट के प्राप्त हो।गौरव दयाल, कमिश्नर, अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ बुधवार को कमिश्नरी सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी को शासकीय सेवा में रहते हुए दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों निर्देशित किया कि आसन्न विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए अपूर्ण परियोजनाआंे को समय से पूर्ण कराएं। मिशन, कौशल विकास मिशन, बन्धुआ श्रमिकों का अवमुक्तिकरण एवं पुनर्वासन कार्य की समीक्षा की गयी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks