
मकान मालिक जेल में माल ले गए चोर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कस्बा में मथुरा रोड स्थित एक बंद मकान का तोला तोड़कर चोर चोरी कर ले गए। ग्रह स्वामी वर्तमान में जेल में है।लालपुर कलौनी निवासी कुलदीप सिंह पुत्र सरदार सिंह का कहना है कि सोमवार की रात्रि को उसके भाई प्रदीप सिंह उर्फ मूला के मथुरा रोड स्थित बंद घर का ताला तोड़कर चाेर जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पड़ौसियों ने उसे दी। विदित रहे कि ग्रह स्वामिनी ने घरेलू कलह में एक माह पहले खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में प्रदीप जिला कारागार में है। तभी से घर बंद पड़ा हुआ था। घटना के संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।