
शिवम् ट्रैक्टर एजेंसी पर लकी-ड्रा का आयोजन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गौंडा रोड स्थित शिवम् ट्रैक्टर एजेंसी पर 10 का दम स्कीम के तहत लकी-ड्रा का आयोजन हुआ। लकी-ड्रा में बाइक व सोने-चांदी के सिक्के निकाली गए।लकी-ड्रा में प्रथम पुरस्कार बाइक गांव गढ़ीधनु के पवन कुमार व बलरामपुर के महाराज सिंह को मिली। वहीं, द्वितीय पुरस्कृार तीन ग्राम सोने का सिक्का गांव मानगढ़ी के मुनेंद्र सिंह व नगला सीताराम के सोनू कुमार को मिला। तृतीय पुरस्कार दो ग्राम सौने का सिक्का गांव विशनपुर के मनोज कुमार व खैर के हरिश कुमार को मिला। वहीं, हल्लाराम, संजय सिंह, सोमवीर सिंह, महाराज सिंह, लोकेश कुमार, विजय सिंह, दनेंद्र कुमार, नसरुद्दीन, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, नाहर सिंह, अरविंद कुमार, दीपक कुमार, जगतार सिंह को सांत्वना पुरस्कार में रुप में 50-50 ग्राम चांदी का सिक्का दिया गया। राज सौनालिका द्वारा सभी को पुरस्कार प्रदान किए गए।