भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ब्रजक्षेत्र सम्मेलन हुआ संपन्न

भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ब्रजक्षेत्र सम्मेलन हुआ संपन्न

कासगंज।भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र का सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय सोरो गेट पर संपन्न हुआ।सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष केपीसिंह सोलंकी ने की।मुख्यातिथि प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौर तथा विशिष्ठ अतिथि ब्रजक्षेत्र संयोजक अरविंद चौहान रहे।सम्मेलन जिला संजोजक पूर्व कैप्टन रावेन्द्र चौहान के नेतृत्व में हुआ।सम्मेलन में ब्रजक्षेत्र के सभी जिलों से पदाधिकारियों ने सहभागिता की।सम्मेलन की शुरूवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।जिला संयोजक रावेन्द्र सिंह चोहान ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।सम्मेलन में मुख्यातिथि वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि जिस तरह एक सैनिक में राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव होता है उसी तरह हम सभी सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को जन जन के बीच जाकर राष्ट्रहित में समर्पण की अलख जगाने का कार्य करना होगा।भाजपा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाना होगा।हम सभी सैनिको को प्रयास करके फिर से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनानी होगी।ब्रजक्षेत्र संयोजक अरविंद चोहान ने कहा प्रत्येक मंडल स्तर पर सैनिक प्रकोष्ठ का विस्तार करना होगा।सम्मेलन में पूर्व सूबेदार फुलबारी लाल,तरुण कमल,पूर्व सूबेदार मेजर अनार सिंह,पूर्व सूबेदार तिलक सिंह,सुरेंद्र सिंह,रामपाल सिंह चोहान,भरत सिंह, जगमोहन सिंह,धनंजय शर्मा,मुकेश कुमार सिंह,सतेंद्र पाल सिंह,मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks