
जिला पंचायत सदस्य सहित कई बसपाई रालोद में शामिल – रिपोर्ट शुभम
अलीगढ़ – जिला पंचायत सदस्य व उनके पति सहित कई बसपाइयों ने सोमवार को रालोद में शामिल होने का एलान किया है। इनमें से एक इगलास विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे वीपी वर्मा भी शामिल हैं। इन सभी का रालोद जिलाध्यक्ष चौ. कालीचरन सिंह ने पार्टी का प्रतीक चिह्न अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया। साथ ही पार्टी में पूरे मान-सम्मान का आश्वासन भी दिया। चौ. कालीचरन सिंह ने बताया कि अतरौली क्षेत्र के ग्राम रजगवां के रालोद कार्यकर्ता पप्पू सिंह के कई बसपा नेता व जनप्रतिनिधि उनके संपर्क में थे। बसपा से असंतुष्ट इन लोगों ने किसानों के मसीहा पूर्व पीएम चौ. चरण सिंह व रालोद संस्थापक चौ. अजित सिंह की नीतियों को लेकर प्रभावित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए रालोद में शामिल होने का एलान किया है।चौ. कालीचरन सिंह ने बताया है कि अतरौली क्षेत्र के वार्ड तीन से जिला पंचायत सदस्य सुमन जाटव, इनके पति राजेश कुमार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्र पाल सिंह गौतम, पूर्व जिला सचिव पुत्तू लाल गौतम, वर्ष 1991 में इगलास विधानसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी रहे वीपी वर्मा, बसपा के पूर्व सेक्टर अध्यक्ष व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य डा. बादाम सिंह, श्रीपाल सिंह, हरदोई के पूर्व प्रधान डा. फूल सिंह, पूर्व राशन डीलर किशन लाल गौतम, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के प्रसाद बौद्ध, राशन डीलर रामवीर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य भोजराज सिंह, प्रमोद लोधी, ग्राम बाढ़ौल रमेश चंद्र, बिजौली के पूर्व प्रधान प्रीतम सिंह आदि ने अपने समर्थकों के साथ रालोद की सदस्यता ली है। सभी ने रालोद को मजबूत करने व किसान, मजदूर व बेरोजगारों को लेकर किए जा रहे संघर्ष में साथ देने का आश्वासन दिया है।