प्रियंका गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ने से टालना पड़ा मुरादाबाद का दौरा

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक संदेश जारी कर कहा कि खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि तेज वायरल बुखार होने के चलते प्रियंका गांधी आज मुरादाबाद के कांग्रेस पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचने में असमर्थ हैं।कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का सोमवार को मुरादाबाद का प्रस्तावित दौरा अचानक टल गया। प्रियंका के वायरल बुखार की चपेट में आने को दौरा टलने की वजह बताया गया हैउन्हें यहां रामलीला मैदान में कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित करना था। इस सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के पदाधिकारियों को शामिल होना था, जो सोमवार सुबह से ही पहुंचने लगे थे।रविवार रात से ही मुरादाबाद में थे लल्लू
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार रात से ही मुरादाबाद में डटे हुए थे। सोमवार दोपहर उन्होंने अचानक प्रियंका के न आने की जानकारी दी। इससे पदाधिकारियों में निराशा छा गई।जारी किया यह संदेश
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक संदेश जारी कर प्रियंका के न आने की सूचना दी। उन्होंने कहा कि खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि तेज वायरल बुखार होने के चलते प्रियंका गांधी आज मुरादाबाद के कांग्रेस पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचने में असमर्थ हैं। कल हल्का बुखार होने के बावजूद वे बुलंदशहर सम्मेलन में पहुंची थीं।मुरादाबाद में आज पदाधिकारी सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी ठीक होते ही मुरादाबाद में अपने कार्यक्रम की घोषणा करेंगी।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks