
एटा, महिला थाना की प्रभारी इंस्पेक्टर रज़िया सुल्तान को आज एटा से अलीगढ़ जनपद के लिए ट्रांसफर हो जाने पर महिला थाने में विदाई दी गई, परिवार परामर्श केंद्र के काउन्सलरगण अकरम खान, संजीव तिवारी, अनिल कुलश्रेष्ठ, सचेन्द्र गुप्ता ने रज़िया सुल्तान को बुके एवम प्रतीक चिन्ह देकर विदाई दी, उनके साथ बिताए 5 साल के कार्यकाल को याद किया , तथा नई तैनाती की शुभकामनाएं दीं, इस अवसर पर उपनिरीक्षक सुभाष सारस्वत, उपनिरीक्षक मनीषा यादव सहित महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा