वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून को

Etah

*वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून को*


*भारत में नहीं रहेगा इसका असर*
वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण शुक्रवार को पड़ेगा। ग्रहण को लेकर लोग संशय में हैं। इसका असर भारत में नहीं रहेगा।हालांकि ग्रहण के समय पूजा पाठ कर सकते हैं। अधिवक्ता एवं ज्योतिषाचार्य पं. अरुण उपाध्याय ने बताया कि 2020 में चार चंद्रग्रहण है। इसमें से 10 जनवरी को एक चंद्र ग्रहण पड़ चुका है। तीन चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे। 5 जून को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण भी उनमें से एक है। यह रात 11:15 बजे से प्रारंभ होगा और 6 जून की तड़के 2:34 बजे तक रहेगा। तीसरा चंद्र ग्रहण 5 जुलाई को और चौथा 30 नवंबर को पड़ेगा। इस साल 2 सूर्यग्रहण भी पड़ेंगे। पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को होगा।यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा।14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में नहीं दिखेगा।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks