
अचलताल पर देव दीपावली पर जलाए जाएंगे 33333 दीप – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – देव दीपावली पर अचलताल पर 33333 दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम के उपसभापति डॉ. मुकेश शर्मा के साथ महंत कौशलनाथ इस संबंध में नगर आयुक्त गौरांग राठी से मिले और साफ-सफाई व्यवस्था कराने का आग्रह किया। नगर आयुक्त ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।19 नवंबर को देव दीपावली है। महंत कौशनाथ ने नगर आयुक्त गौरांग राठी को देव दीपावली में आमंत्रित किया। साथ ही अचलताल के चारों ओर साफ-सफाई, चूना का छिड़काव, अचलताल के मुख्य द्वार से कूड़ा डलाव घर हटाने, खराब लाइट को ठीक कराने के साथ-साथ अचलताल पर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य की निर्माण सामग्री हटवाने का आग्रह किया। नगर आयुक्त ने चाक-चौबंद व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।