एबीपी न्यूज सी-वोटर के सर्वे:जीत का स्वाद तो चखेगी पर चमक रहेगी फीकी,तीन माह में ही घट गया भाजपा का ग्राफ, सर्वे

एबीपी न्यूज सी-वोटर के सर्वे:जीत का स्वाद तो चखेगी पर चमक रहेगी फीकी,तीन माह में ही घट गया भाजपा का ग्राफ, सर्वे

किसान आंदोलन, लखीमपुर कांड और महंगाई की वजह से आलोचनाओं का सामना कर रही भारतीय जनता पार्टी के लिए राहत की बात यह है कि वह अब भी उत्तर प्रदेश चुनाव में जीत दर्ज करती नजर आ रही है उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है और सर्वे में एक बार फिर से वहां भाजपा की सरकार बनती दिख रही है एबीपी न्यूज सी-वोटर के सर्वे में यूपी की जनता ने एक बार फिर से भाजपा पर भरोसा तो जताया है मगर सितंबर अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में जनता का मिजाज काफी बदला भी है लेटेस्ट सर्वे में भाजपा फिर से सत्ता पर काबिज होती दिख रही है, मगर उसे सीटों का बड़ा नुकसान होता दिख रहा है सितंबर, अक्टूबर और नवंबर के सर्वे की तुलना करें तो भले ही उत्तर प्रदेश में भगवा पार्टी जीत हासिल करती दिख रही हो, मगर इन तीन महीने में भाजपा के ग्राफ में बड़ी गिरावट देखी गई है जबकि सपा को बड़ा फायदा होता दिख रहा है तो चलिए जानते समझते हैं कि सितंबर से लेकर अब तक जनता का कितना मूड बदला एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 213 से 221 सीटें तो अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 152-160 सीटें मिलती दिख रही हैं बीएसपी को 16 से 20 सीटें, कांग्रेस को 6 से 10 सीटें और अन्य को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं पिछले चुनाव में बीजेपी को 325 और सपा को 48 सीटें मिली थीं, जबकि बसपा को 19 और कांग्रेस को सात सीटें हासिल हुईं थीं नुकसान और फायदे की बात करें तो बीजेपी को करीब सौ सीटों का नुकसान हो रहा है जबकि समाजवादी पार्टी को इतनी ही सीटों का फायदा होता दिख रहा है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks