एटा के कांग्रेसियों का
भी जत्था पहुंचा अनूप शहर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने

एटा।जेसे जेसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है वेसे ही सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियों शुरू कर दी है। इसी के चलते प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के आह्वान पर अनूपशहर (बुलन्दशहर) में मिशन 2022 के तहत कांग्रेस का एक विशाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सम्पन्न किया गया। इस सम्मेलन में कि मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने भाग लिया। जनपद एटा स कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का जत्था दो बसों व कारो सेअनूशहर गया। इसमें एटा प्रभारी मुनेन्द्र सिंह राजपूत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनीत पाराशर, नौशाद अली आदि मौजूद रहे।