धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम मे सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे-अरविन्द चौहान”

“धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम मे सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे-अरविन्द चौहान”

एटा,14 नवंबर।विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका निशा चौहान के निज निवास नारायण नगर पर सुबह 10 बजे से किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की।बैठक में धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम को लेकर चिंतन मंथन किया गया तथा आगे की रणनीति बनाई गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए धन की आवश्यकता होती है इसलिए संगठन साल में एक बार समाज के बीच जाकर धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम के लिए सहयोग लेता है। इसीक्रम मे आज दिनांक 14-11-21को धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा धन समर्पण कर किया गया।
श्री चौहान ने कहाँ कि 15-11-21से 30-11-21तक विश्व हिन्दू परिषद व बंजरग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर समाज से सहयोग लेगे।तथा मेरी सभी हिन्दू समाज से अपील है कि आप सभी लोग धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम मे सहयोग करे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेश पाल सिंह ने कहाँ कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए कोष की आवश्यकता पडती है उसके लिए हमे हिन्दू समाज के पास जाना पडेगा क्योंकि हम लोग हिंदू समाज के लिए कार्य करते हैं जिस तरह R.S.S. में गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम होता है उसी तरह विश्व हिंदू परिषद में धर्म रक्षा निधि का कार्यक्रम होता है।इस कार्य के लिए हमारा कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर सहयोग प्राप्त करे।
बैठक का संचालन विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ ने किया।
बैठक मे,हरीशप्रताप सिंह, पंकज राठौर, निशा चौहान,विजय गुप्ता,पूनम शर्मा, शन्नो गुप्ता,मंयक उपाध्याय, अनिल शाक्य, बृजेश पाल सिंह,आशीष चौहान, नवीन कुमार,छोटे लाल शर्मा, उज्जवल पुंडीर, सुधीर राघव,पवन कुमार, सौरव सोलंकी,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks