
लोक समाज पार्टी
14 नवंबर 2021 को लोक समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा केजरीवाल सरकार के दिल्ली में हर वॉर्ड में तीन शराब का दुकान खुलवाने और जीरो पुश्ता सोनिया विहार में 7 महीना पहले से तैयार भूमिगत जलाशय यानी यू जी आर से पानी की सप्लाई करावल नगर क्षेत्र में न कराने के खिलाफ कौशिक चौक सोनिया विहार से रहमान चौक से होते श्री राम पार्क तक जनजागरण यात्रा निकाला गया। इस मौके पर लोक समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शाहनवाज अली, सोनू भाई, इकबाल अहमद, जुनेद खान, मोहम्मद सरफराज, महेश दत्त, प्रदीप जैन,मदन सिंह बोरा सहित सैकड़ों लोग जगह जगह शमिल हुए।
इस मौके पर लोक सामाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा (एडवोकेट) ने कहा कि केजरीवालजी पिछले दो साल से अपना असली चेहरा वा रंग दिखाना शुरु कर दिए हैं।वे मादी सरकार की फोटो कापी बनकर उन्ही के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। पिछले अक्टूबर 2021 में नई शराब नीति लेकर नियम बनाए कि दिल्ली में हर वार्ड में तीन शराब की दुकानें खुलेगी। प्राप्त सूचना के आधार पर एमसीडी में वार्डो की संख्या बढ़ाई जाएगी। आज पूरे दिल्ली में 272 वार्ड हैं। जब 100 और बढ़ जायेंगे तब पूरे दिल्ली में 1116 शराब की दुकानें खुल जायेंगे। बिहार जैसे राज्य में जहां शराब बंदी होने के बावजूद वहा पर अभी हाल में ही शराब पीने से 46 सहित इसी साल 125 लोग मरे हैं।एक सभ्य सरकार को अपनी नागरिकों को अच्छे स्कूल, अस्पताल, परिवहन, रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी होती हैं जो केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता को उपलब्ध कराने में नाकाम रहे हैं। केजरीवाल सहित मादी व कांग्रेस भी दिल्ली ही नहीं पूरे देश में शिक्षा,स्वास्थ, रोजगार, मंहगाई की बात नही करते हैं। तीनो पार्टियों ने हिंदुत्व की राग अलाप दिए हैं। जिससे लोगों का ध्यान जनसमस्याओं पर न जाय। तीनों पार्टियों चाहती है कि देश की जनता को धर्म कर्म की अफीम पिला दिया जाय जिससे लोग अपने अधिकारों को भूल जाय और वे ही लोग सत्ता पर बने रहे नही तो जानता के जागरूक होने पर उनका कुर्सी चली जायेगी।
सोनिया विहार जीरो पुश्ता पर दिल्ली जल बोर्ड ने करीब 7 महीने पहले भूमिगत जलाशय यानी यू जी आर तैयार कर रखी है। दिल्ली जल बोर्ड दिल्ली सरकार यानी केजरीवाल जी के अंतर्गत आता है फिर भी उस भूमिगत जलाशय का उत्घाटन अभी तक नही किया गया है।लोग एक एक बाल्टी पानी के लिए घंटो परेशान रहते है। जैसा कि सुनाई पड़ा है की केजरीवाल भी दिल्ली जल बोर्ड को निजीकरण कर दिए हैं। लगता है की जीरो पुश्ता सोनिया बिहार में भूमिगत जलाशय को किसी मोटे प्राइवेट हाथो में देने का इंतजार कर रहे हैं। लोक समाज पार्टी किसी कीमत पर जल बोर्ड को निजी हाथों में नहीं जाने देगी।