
कासगंज जनपद की कोतवाली नगर में पुलिस गिरफ्त के दौरान रहस्यमयी तरीके से हुई 21 बर्षीय अल्ताफ की मौत पर पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने ,दोषियों पर कार्यवाही कराने व भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए शासन प्रसाशन को समझाने जाते हुए एटा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन काले व कासगंज जिलाध्यक्ष चरन सिंह यादव के संयुक्त नेतृत्व में जिलाउपाध्यक्ष एटा सुमन्त यादव उर्फ फांटे भईया,जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी पुष्पेंद्र यादव,जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रविन्द्र यादव,अल्पसंख्यक वर्ग से जुल्फिकार उर्फ बंटू भाई, भईया जी उर्फ मकबूल भाई, गुड्डू भाई, बबलू यादव इत्यादि के साथ पीड़ित परिवार के घर व पुलिस कप्तान कार्यालय पर हुआ दस्तक!इस दरमियां एटा जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन काले ने पीड़िता मां की बात प्रगतिशील समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जी से बात कराई,बात के दरमियां पीड़ित मां को यह आश्वस्त स्वयं माननीय शिवपाल सिंह यादव जी ने किया कि हर सम्भव मदद परिवार को पहुचाने का प्रयास करेंगे तत्पश्चात जिलाध्यक्ष एटा अपनी दल बल के साथ पुलिस कप्तान कासँगज से मिले!