प्लाट किनारे बैठी दिव्यांग युवती को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

प्लाट किनारे बैठी दिव्यांग युवती को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना दादों क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी ममता कुमारी (28 वर्षीय) पुत्री जीवन सिंह आंखों से दिव्यांग थी कुछ दिखता नहीं था ठंड लगने के चलते अपने प्लाट के सहारे बैठ गई गांव का ही ट्रैक्टर चालक भोजराज पुत्र कुलवीर ट्रैक्टर के पीछे हेरौ बाँधकर लेकर जा रहा था अचानक ट्रैक्टर युवती के ऊपर चढ़ गया, जिसकी मौके पर मौत हो गई घटना होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई, घटनास्थल पर काफी लोग एकत्रित हो गए,और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दिव्यांग युवती के शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी किसी भी ओर से कोई तहरीर नहीं आई है अगर तहरीर आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks