
हेल्पलाइन द्वारा आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में प्रिया शर्मा विजेता बनी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – हेल्पलाइन महिला शाखा द्वारा निःशुल्क मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन गिफ्ट फैशन अकैडमी समद रोड पर किया गया। महिला शाखा अध्यक्ष रश्मि आनंद ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सीमा गर्ग, पूनम सरकोड़ा, सीमा सिंह एव संस्थापक राज सक्सेना गणेश भगवान के समक्ष दीप जलाकर की। मेंहदी प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। छात्राओं द्वारा हाथों पर दूल्हा-दुल्हन, गणेश जी, राधा-कृष्ण, महल, कमल का फूल,ज्वेलरी वाली डिजाइन की सुंदर आकृति बनाकर महेदी लगायी। आतिथियो ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम की सराहना की। डायरेक्टर रश्मि आनंद ने बताया कि सभी छात्रओं को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार दिए गए, उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करते रहेंगे।