लेबनान में बैरूत धमाके की जांच भटकाना चाहते हैं अमरीका और उसके एजेंट?

लेबनान में बैरूत धमाके की जांच भटकाना चाहते हैं अमरीका और उसके एजेंट?!
लेबनान की राजधानी बैरूत में होने वाले भयानक धमाके में मारे गए लोगों के परिजनों ने एक प्रेस वार्ता में न्यायिक अधिकारियों से मांग की कि इस मामले का राजनीतिकरण किए बग़ैर सही ढंग से जांच करें।….एक परिजन ने कहा कि हम न्याय मंत्री से मांग करते हैं कि मामले की जांच कर रहे जस्टिस बैताद पर नज़र रखें।
अगर वह ग़लती करें तो मंत्री तत्काल हस्तक्षेप करें। यह मामला हमें न्याय दिलाने के बजाए सियासत बाज़ी की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए। बैरूत धमाके में मारे गए लोगों के परिजनों ने हालिया समय में बैरूत में अदालत के बाहर प्रदर्शनों के दौरान हुई घटना में मारे गए लोगों से भी हमदर्दी जताई और कहा कि इस घटना के दोषियों को भी सज़ा दी जानी चाहिए।….एक मृतक के परिवार की महिला का कहना था कि हमें न्याय चाहिए। सैयद हसन नसरुल्लाह ने भी इस बात पर ज़ोर दिया है। हम प्रदर्शन के दौरान हमले की घटना के मृतकों के परिवारों से हमदर्दी जताते हैं। लेबनीज़ फ़ोर्सेज़ पार्टी और उसके नेता समीर जाजा इस घटना के अपराधी हैं।
लेबनान की न्यायपालिका ने कहा है कि प्रदर्शन के दौरान हुई घटना के मामले में लेबनीज़ फ़ोर्सेज़ पार्टी के पांच लोगों को तलब किया गया है।….लेबनान के नेता का कहना है कि हम तैऊना इलाक़े में हुई इस घटना की सही और संपूर्ण जांच की मांग करते हैं। दोषियों को सज़ा मिलनी चाहिए।…..लेबनान के श्रम मंत्री अली हमीए ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि बैरूत धमाके से जिन परिवारों को नुक़सान पहुंचा है उन्हें मुआवज़ा दिया जाएगा लेकिन इसके लिए ज़रूरी है कि न्यायपालिका इस मामले की जांच पूरी कर ले।
लेबनान में बहुत से लोगों का कहना है कि अमरीका और लेबनान में अमरीका समर्थक तत्वों की कोशिश है कि बैरूत धमाके के बारे में जारी जांच अपने सही मार्ग से विचलित हो जाए। बैरूत से आईआरआईबी के लिए हसन अज़ीमज़ादे की रिपोर्ट   

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks