
मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी क्षय उन्मूलन टीम ने अपनी रिपोर्ट्स – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद का दो दिन मूल्यांकन करने के तत्पश्चात अपनी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी।बैठक में मूल्यांकन की ब्रीफिंग की गई।उप राज्य क्षय अधिकारी डॉ ऋषि सक्सेना ने समस्त कर्मचारियों से कहा कि अगले एक माह में समस्त नो इंडिकेटर में सुधार करें।इससे कि जनपद का ग्राफ और ऊपर उठ सके आगरा आई आर एल से डॉक्टर अवस्थी ने लैब में किस तरह से मरीजों की बलगम जांच एवं ट्रू नाट जांच के संबंध में विस्तार से सभी को समझाया कि किस तरह से बलगम का गुणवत्तापूर्ण काम किया जाता है।राज्य क्षय प्रशिक्षण कार्यक्रम के इंचार्ज डॉ अनुराग श्रीवास्तव भरत ने समस्त कर्मचारियों को बताया कि राज्य क्षेय प्रशिक्षण संस्थान आगरा द्वारा जल्द ही एक विशेष ट्रेनिंग कराई जाएगी इसके तहत आगामी दोनों में कार्य में बेहतर सुधार हो सके जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनुपम भास्कर द्वारा समस्त कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस कर्मचारी का कार्य मानक के अनुसार नहीं होगा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।ब्रीफिंग बैठक में जिला कार्यक्रम समन्वयक सत्येंद्र कुमार एवं वरिष्ठ सुपरवाइजर सलीम अहमद के अलावा समस्त कर्मचारी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।