मुरादाबाद में सिपाही ने सरकारी बंदूक से गोली मारकर दी जान

 

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सिपाही ने कार्बाइन (बंदूक) से गोली मारकर अपनी जान दे दी। बुधवार की रात दो बजे हुई घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक तनाव माना जा रहा है।

बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव रसूलपुर पिटारी निवासी मनीत प्रताप सिंह (23) 2018 बैच का सिपाही था। वर्तमान में उसकी तैनाती पुलिस लाइन में चल रही थी। उसकी ड्यूटी मुरादाबाद देहात विधानसभा से सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर के रूप में चल थी। मनीत कटघर के आदर्श नगर कालोनी में किराए के मकान में रहता था। बताया गया कि बुधवार देर रात तरकीब दो बजे सिपाही मनीत प्रताप सिंह ने अपने कमरे में सरकारी कार्बाइन से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही जान चली गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब मौत का पता चला। सिपाही ने तनाव के कारण आत्मघाती कदम उठाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही किसी रिलेशनशिप में था। दोनों के परिवार इस रिलेशनशिप का विरोध कर रहे थे। इसी कारण सिपाही तनाव में चल रहा था। माना जा रहा है कि तनाव के कारण ही सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या की है। इस संबंध में एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र में सिपाही की मौत हुई है। प्रथमदृष्या आत्महत्या है। उसने खुद को गोली मारी है। यह पहले से एक रिलेशनशिप में था, जिसका दोनों परिवार विरोध कर रहे थे। इसी कारण यह तनाव में चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks