
कई वाहन आपस में भिड़े, एक की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – लोधा क्षेत्र के गांव चिकवटी के पास कई वाहन आपस भिड़ गए। हादसे के दौरान दो ट्रकों के बीच में फंसी मैक्स में सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक दिल्ली का रहने वाला सुनील बताया जा रहा है। एक के बाद एक वाहनों के भिड़ने से अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वाहनों से निकालकर जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में भेजा है। हादसे के बाद जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाने में जुटी है।