शहर में लोग लाकडाउन का नहीं कर रहे पालन, बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के घूमते नजर आये*
एटा,आज दिनांक 3 जून बुधवार को जीटी रोड स्थित नगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने दूसरी ओर बनी किराने की दुकानों आदि पर भीड़ एकत्रित हो रही है। लोग ज्यादातर ना तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का ख्याल रखते है।। जबकि जनपद में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिले के अन्य आलाधिकारियों को सख्त रूप से आदेशित किया है। कि बिना मास्क के घूम रहें लोगों का चालान काटा जाये। फिर भी लोगों में जागरूकता घर नहीं कर रही, जबकि लोगों का सोशल डिस्टेंसिंग के साथ और मास्क पहनकर निकलना ही सुरक्षा कवच का काम करता है जिससे आप स्वयं सुरक्षित रहेगे, और दूसरे भी सुरक्षित रहेगें।