ट्रेन के शौचालय में दिया बच्चे को जन्म, सीआरपीएफ जवानों की मदद पर पति बोला- जीवन भर आभारी रहूंगा –

मुरादाबाद, ट्रेन के शौचालय में दिया बच्चे को जन्म, सीआरपीएफ जवानों की मदद पर पति बोला- जीवन भर आभारी रहूंगा –

मुरादाबाद, मंगलवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेसवे (ट्रेन नंबर 02392) में यात्रा कर रही गर्भवती महिला ने ट्रेन के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया है। वहीं, ट्रेन में सवार सीआरपीएफ के जवानों ने आर्थिक रूप से कमजोर दंपती को 10 हजार रुपए चिकित्सा सहायता के लिए उपलब्ध करवाया है। महिला और उसका बच्चा दोनों स्वास्थ्य है।

पति ने ट्रेन के भीतर मचाया शोर

पति-पत्नी छठ पूजा के मौके पर अपने घर जा रहे थे। बिहार के भागलपुर की रहने वाली महिला आठ महीने की गर्भवती थी, जब उसे समय से पहले प्रसव पीड़ा हुई। साथ में मौजूद पति ने ट्रेन के अंदर शोर मचाया। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने समझदारी दिखाते हुए मदद के लिए महिलाओं को आगे कर दिया। जिसके बाद महिला यात्रियों ने महिला डिलीवरी में मदद की।

ट्रेन में मौजूद महिला, सीआरपीएफ के जवान बने सहारा

महिला और नवजात शिशु के लिए ट्रेन में मौजूद महिलाओं के अलावा सीआरपीएफ के जवान बड़ा सहारा बने। जवानों ने फौरन आरपीएफ की महिला इस घटना की जानकारी दी और रेलवे प्रशासन से चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराने को कहा। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन जब ट्रेन रुकी तो मौके पर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल सहायता के लिए पहुंच गईं। आरपीएफ के उपनिरीक्षक ने 108 एबुलेंस बुलाकर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं।

महिला का पति बोला- आभारी हूं

महिला के पति दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता हैं, उन्होंने बताया कि “हमारे डॉक्टर ने पहले हमें सूचित किया था कि मेरी पत्नी अगले महीने किसी समय जन्म देगी। इसलिए, हमने बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और खर्च के लिए छठ पूजा के दौरान अपने गृहनगर जाने का फैसला किया। लेकिन शायद, भगवान चाहते थे कि यह इस तरह से हो। मैं सीआरपीएफ और आरपीएफ कर्मियों और साथी यात्रियों का उनकी सहायता के लिए बहुत आभारी हूं।”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks