बाइक सवार बदमाशों ने दिया दिनदहाड़े 22 लाख की लूट को अंजाम – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बाइक सवार बदमाशों ने दिया दिनदहाड़े 22 लाख की लूट को अंजाम – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना गांधी पार्क क्षेत्र के जीटी रोड़ स्थित निजी बैंक के पास दिनदहाड़े मुनीम से बाइक सवार बदमाशों ने 22 लाख लूट लिए। घटना से पुलिस महकमें में खलबली मच गई। सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित घटना के वक्त बैंक से 22 लाख रुपए निकाल कर मंडी जा रहे थे और रकम थैले में रखी थी। तभी बाइक सवार लुटेरे उनके पास से गुजरे और थैला छीनकर भाग गए। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी देव कुमार का गल्ला मंडी में आढ़तिये का काम है। आज उन्होंने अपने मुनीम अजय कुमार से बैंक से 22 लाख रुपए निकालकर लाने को भेजा। बैंक गल्ला मंडी से लगभग 500 मीटर दूर है। अजय बैंक से रुपए निकाल कर रोड़ पर पहुंचे थे, लुटेरों ने घटना को अंजाम दे दिया। बदमाश रुपयों से भरा थैला लेकर भाग गए। पीड़ित अजय का आरोप है कि बाइक सवार चार लुटेरों ने तमंचे के बल पर उनसे रुपयों से भरा थैला छीन लिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस टीमें जांच में जुटी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks