
अलीगढ़ में 13 नवम्बर से अंडर 14 और 16 का क्रिकेट कैंप – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 13 से 16 नवंबर तक चार दिवसीय अंडर 14 एवं अंडर 16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का कैंप आयोजित किया जा रहा है। अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल ने बताया कि महुआ खेड़ा मैदान पर यह कैंप आयोजित होगा। इसको पूर्व टेस्ट क्रिकेटर गोपाल शर्मा एवं पूर्व रणजी क्रिकेटर सर्वेश मेहरोत्रा की देखरेख में आयोजित किया जाएगा। सचिव अब्दुल वहाब ने बताया कि उक्त कैंप में अंडर 14 एवं 16 आयु वर्ग के चयनित खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। सभी चयनित खिलाड़ियों को अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर सुबह 7 बजे रिपोर्ट करनी है।