मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ करेंगे बैठक – रिपोर्ट शुभम शर्मा

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ करेंगे बैठक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – अपर आयुक्त मनीष कुमार नाहर ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि मण्डलायुक्त अलीगढ़ एवं इलैक्ट्रोरल रोल ऑब्जर्बर अलीगढ़ एवं हाथरस गौरव दयाल की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन 12 नवम्बर को कमिश्नरी सभागार में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची प्रेक्षक के रूप में नामित मण्डलायुक्त अलीगढ़ द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक एवं किसी एक विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ का निरीक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कमिश्नरी सभागार में मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में जनपद अलीगढ़ के राजनैतिक दलों के साथ मध्यान्ह 12 बजे एवं जनपद हाथरस के जनप्रतिनिधियों के साथ अपरान्ह 3 बजे बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks