व्यापारी को गोली मारने के आरोपित के पिता ने दुकानदार को दी धमकी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

व्यापारी को गोली मारने के आरोपित के पिता ने दुकानदार को दी धमकी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गौंडा के व्‍यापारी को गोली मारने के आरोपितों के स्‍वजन द्वारा दुकानदार को धमकी देके विराेध में आज कस्‍बे के व्‍यापारियों ने दुकान बंद कर प्रदर्शन किया। व्‍यापारियों की मांग थी कि दोषियों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाय।व्यापारी प्रमोद वार्ष्णेय कस्बा में प्रोविजन की दुकान चलाते हैं। वेे एक नवंबर को अपनी दुकान बंद करके घर के लिए जा रहे थे तभी पीछे से बाइक से आए अरविंद पुत्र राजेंद्र सिंह ने उन्‍हें गोली मारी थी। मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें अरविंद्र कुमार को पुलिस नेे जेल भेज दिया। उसी रंजिश को मानते हुए अरविंद कुमार के पिता राजेंद्र फौजी कल शाम करीब 7:30 बजे प्रमोद वार्ष्णेय की दुकान पर पहुंचे और कई चक्कर लगाने के बाद गालियां देते हुए धमकी दी कि तुमने मेरे लड़के को तो जेल भिजवा दिया है फैसला कर लो नहीं तो बड़ा धमाका करूंगा और तुम्हारी दुकानों में आग लगा दूंगा। तुम लोगों को जान से मरवा दूंगा। मामले की सूचना मनोज कुमार द्वारा थाने पर दी गयी। रात में पुलिस ने आरोपित की तलाश में दबिश दी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। सुबह व्यापारियों द्वारा कस्बा के चौराहे पर दुकानें बंद करके जाम लगा दिया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks