शुरू हुआ पाइप डालने व विशेष सफाई अभियान, अपर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण – रिपोर्ट शुभम शर्मा

शुरू हुआ पाइप डालने व विशेष सफाई अभियान, अपर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने नगर निगम के अधीनस्थों के साथ काशीराम आवास में नगर निगम संबंधी समस्याओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ने स्थानीय लोगों से समस्याओं के संबंध में फीडबैक लिया और मौके पर महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा को तत्काल इस क्षेत्र में ड्रेनेज की समस्या के समाधान के लिए पाइप डालकर जल निकासी करने के निर्देश दिए। मौके पर अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग और जलकल विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ सफाई व जलनिकासी की प्रभावी बनाने में जुट गई। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक प्रदीप पाल को अगले 15 दिन तक इस क्षेत्र में नालियों की तली झाड़ सफाई कराए जाने के साथ-साथ अतिरिक्त नाला गैंग इस क्षेत्र में लगाने के कड़े निर्देश दिये साथ ही रोज़ाना इस कालोनी में सफाई की प्रगति से अवगत कराएंगे। अपर नगर आयुक्त ने इस क्षेत्र में जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए जेसीबी मशीन और पोकलेन मशीनों को लगाकर जल निकासी को प्रभावी बनाने के दिशा निर्देश अधीनस्थों को दिये। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ने काशीराम आवास में डेंगू व संचारी रोगों से बचाव को देखते हुए स्वयं खड़े होकर एंटी लारवा और जले हुए तेल का छिड़काव करवाया।नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा अलीगढ़ नगर निगम काशीराम आवास में जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है स्थानीय नागरिकों से अपील है नगर निगम की जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने में अपना सहयोग दें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks