आर्मी के जेसीओ, चार जवान ने नायब गनर राघवेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर को राएफल्स चलकर सलामी दी

आर्मी के जेसीओ, चार जवान ने नायब गनर राघवेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर को राएफल्स चलकर सलामी दी

नायब गनर के पार्थिव शरीर को अग्नि बड़े भाई राजेन्द्र सिंह ने दी।

मौजूदा सांसद एवं मंत्री और विधायक अंतिम संस्कार में नही पहुंचे। वही पूर्व विधायक शामिल हुए।

किसान संगठन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए

एटा जनपद के कस्बा निधौली कलाँ विकास खण्ड के किशनपुर गांव के आर्मी जवान राघवेंद्र सिंह बटालियन पटियाला पंजाब में राएफल्स को खाली करते हुए हुई मौत घटना स्थल पर ही खत्म हुए इसकी जानकारी छोटे भाई संजय सिंह ने बताई।गांव किशनपुर में पत्नी सुमन ने पति के घटना की जानकारी होते ही बुरा हाल हो गया। वहीं क्षेत्र के कई हजार लोग आर्मी जवान के घर पर लोगो का इकट्ठा होना शुरू हो गया। आर्मी जवान राघवेंद्र सिंह पर तीन पुत्रियां और एक बेटा चार माह का है। अभी बीस दिन पहले ही अपने गांव से छुट्टी बिताकर बटालियन पटियाला हाऊस पहुंचे ही थे। आर्मी के जेसीओ केके यादव और चार जवान बटालियन पटियाला से शहीद जवान के साथ गांव किशनपुर में सुबह 4:00 बजे आये। वहीं आगरा आर्मी की बटालियन टीम भी गांव किशनपुर में पहुंची अंतिम संस्कार के लिए समुच्चय क्षेत्र और पूर्व विधायक अमित गौरव टीटू, गांव के प्रधान पति राजेश यादव एवं किसान संगठन के वरिष्ठ नेता ने शहीद आर्मी जवान राघवेंद्र को कंधा देकर अंतिम संस्कार के लिए पैतृक खेत पर लेकर पहुंचे वही आर्मी के जेसीओ केके यादव और जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को मृतक आर्मी जवान पर समर्पित कर सलामी और राएफल्स चलाकर कर सलामी दी। आर्मी के जेसीओ केके यादव ने राष्ट्रीय ध्वज शहीद जवान के पिता दुरशासन को दे दिया चार जवनो में अनुज, हीरेन्द्र की मौजूदगी में दिया। जवान के अंतिम संस्कार अग्नि बड़े भाई राजेन्द्र सिंह ने दी। जलेसर के पूर्व विधायक रणजीत सुमन और मारहरा विधानसभा के पूर्व विधायक अमित गौरव यादव ने अंतिम संस्कार की पूरी रस्म में मौजूद वही शहीद हुए आर्मी जवान राघवेंद्र सिंह के चरणों में श्रद्धा से पुष्पमाला अर्पित की। अंतिम संस्कार में स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राज्य एसपी सिंह बघेल एवं क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर अंतिम संस्कार एवं परिवार के सदस्यों में नही पहुंचे स्थानीय लोगो एवं प्रधान पति राजेश यादव ने उनकी अभेलना की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks