
एटा
यातायात जागरुकता माह नवंबर। आज दिनांक 11-11-2021 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2021 के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर/ यातायात के निकट निर्देशन में यातायात प्रभारी मय यातायात कर्मचारी गण के साथ – जनपद के जनसामान्य को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। शहर के व्यस्त चौराहौं पर होर्डिंगस् लगायीं गयी व 1 बैनर लगाया गया, 2 पोस्टर चिपकाये गये, 650 पम्पलेट बांटी गयी एवं फेसबुक ,व्हाट्सऐप, ट्विटर,एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। एवं दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 62 ई-चालान पर 55000 रुपये जुर्माना किया गया।