अयोध्या, सलमान खुर्शीद, कांग्रेस,उत्तरप्रदेश चुनाव

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) होने वाले हैं और चुनावी राजनीति में भी राम नाम का जोर है. बीजेपी तो तीन दशकों से राम नाम की राजनीति करती रही है, लेकिन राम के विरोधी और राम को काल्पनिक कथा चरित्र ठहराने वाले दल भी अब राम की शरण में सियासी छांव तलाश रहे हैं. इसी कोशिश में यूपी चुनाव से ठीक पहले एक किताब लिखी गई है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर एक किताब लिखी है. खुर्शीद का कहना है कि वो देश को फैसले के कारण और मकसद समझाना चाहते हैं, लेकिन किताब को देखकर लगता है कि कांग्रेस पार्टी अयोध्या की शिकस्त को पांव तले दबाकर अयोध्या की जीत में अपना झंडा भी घुसेड़ना चाहती है.
सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) अपनी किताब में कहते हैं कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बिल्कुल ठीक है. मतलब, ये कि कांग्रेस पार्टी जन्मभूमि पर मस्जिद का दावे के पक्ष में गलत तरीके से खड़ी थी.
- खुर्शीद लिखते हैं कि अदालत में हिंदू पक्ष ने दावे के पक्ष में ज्यादा मजबूत सबूत पेश किए. इसका मतलब ये है कि मुस्लिम पक्ष बिना सबूतों के या कमजोर सबूतों के आधार पर विवाद कर रहा था.
- सलमान खुर्शीद लिखते हैं कि कांग्रेस पार्टी का एक धड़ा हिंदुत्व की ओर लौटने का पक्षधर है. मतलब ये कि कांग्रेस पार्टी मुस्लिम परस्त पार्टी मानी जाती है और ये छवि बदलने की कोशिश हो रही है.
- खुर्शीद किताब की पेज नंबर 113 पर लिखते हैं कि आज का राजनीतिक हिंदुत्व ISIS और बोको हरम जैसी कट्टरपंथी विचारधारा जैसा है. मतलब ये है कि कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते ही आगे बढ़ सकती है.
- सलमान खुर्शीद ये भी लिखते हैं कि अयोध्या का मंदिर किसी एक पार्टी का नहीं सबका है. इसका मतलब ये है कि राम नाम की राजनीति में अब कांग्रेस भी अपना हिस्सा तलाश रही है.। कांग्रेस के सलमान खुर्शीद हिन्दुत्व को आतंकवादी संगठन, जेहादी संगठन बता रहे है। कांग्रेस के स्वघोषित हिन्दु पप्पू ओर पिंकी चुनाव के समय मन्दिर मंदिर दौड़ा लगाते है यदि ये सच्चे हिन्दूवादी है तो सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाए ओर देश की जनता से माफ़ी मांगे। हिंदुत्व के बारे में जो भी अपशब्द कहे है उनके लिए सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए। ????✍???? संगीता त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच, नई दिल्ली, भारत ( भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य, भीलवाड़ा )