
अधिक मूल्य पर उर्वरक मिले तो करे शिकायत, सन्तुलित मात्रा में करें प्रयोग – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सभी किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि जनपद में 10/11/2021 को 1891 मै.टन डीएपी तथा 1051 मै.टन एनपीके, 95 मै.टन एसएसपी उर्वरक उपलब्ध है।11/11/2021 इण्डोरामा एनपीके (14ः28ः00) मात्रा 800 मै. टन,12/11/2021 को महाधन एनपीके (20ः20ः0ः13) 500 मै.टन,15/11/2021 को इफको डीएपी 2700 मै. टन की रैक,15/11/2021 को आईपीएल डीएपी 1100 मै. टन एवं 16/11/2021 को आरसीएफ डीएपी 1300 मै. टन की रैक लगेगी। जनपद में डीएपी एवं एनपीके उर्वरक लगातार आता रहेगा। यदि कोई भी उर्वरक विक्रेता अकिंत मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक का विक्रय करता है या अन्य कम प्रचलित उर्वरक या अन्य उत्पाद जबदस्ती टैग करता है तो उसकी शिकायत कन्ट्रोल रूम के दूरभाष संख्या-0571-2742581 पर करें। सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं को सूचित किया जाता है कि अपना स्टॉक रजिस्टर,बिक्री रजिस्टर अनिवार्य रूप से प्रत्येक समय पूर्ण रखेगें। उर्वरक का विक्रय खतौनी एवं आधार कार्ड के अनुसार ही करेगें एवं अपने बिक्री रजिस्टर में किसान की भूमि एवं आधार का अकंन करेगें।