
गोपाष्टमी पर गौमाता कि विशाल दिव्य भव्य महाआरती – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नगला मसानी पंचायती गौशाला में श्री गौमाता सेवा समिति रजि० अलीगढ़ द्वारा 11 तारीख दिन गुरुवार को गोपाष्टमी का पर्व गौशाला में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। गौशाला कि अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता (गौमाता) ने बताया कि जिसमें सुबह 9:00 बजे से 2:00 बजे तक गौ पूजन गौ परिक्रमा लगाई जाएगी 4:00 बजे से भजन संध्या का आयोजन वृंदावन के भजनकार नंदकिशोर भारद्वाज द्वारा की जाएगी और 6:15 बजे गौ माता की महाआरती का आयोजन बनारस के आरती के पुजारियों के द्वारा की जाएगी एक भव्य आयोजन गौशाला में आयोजित किया जा रहा है। कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण लक्ष्क्षो ने अलीगढ़ के समस्त गौभक्तों को इस भव्य कार्यक्रम में आने का अनुरोध किया है और गौशाला में आकर आरती का आनंद लें गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त करें। गौशाला के मीडिया प्रभारी विशाल देशभक्त ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य यजमान अलीगढ़ की जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी, सांसद सतीश गौतम, विधायक संजीव राजा, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के द्वारा की जाएगी।