
समाजवादी पार्टी द्वारा महानगर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक का आयोजन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी, जनपद अलीगढ़ पर महानगर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष आई. पी. कश्यप व संचालन महामंत्री राघवेंद्र यादव ने किया! इस दौरान पिछड़ा वर्ग के नेता यूथ बिग्रेड प्रदेश सचिव प्रभात कुमार सविता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की विधानसभा चुनाव 2022 में पिछड़ा वर्ग के 54 % वोट बैंक पिछड़ा वर्ग विरोधी भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकने में व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष /पू. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।महानगर अध्यक्ष आई. पी.कश्यप ने कहा कि समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप द्वारा संपूर्ण उत्तर प्रदेश में पिछड़ी जाति को समाजवादी पार्टी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसे संगठन द्वारा हमें करो या मरो के संकल्प के साथ जमीनी स्तर पर ले जाना है!बैठक में शाकिर अंसारी,मनोज राजपूत, अमर सिंह कश्यप आदि ने संबोधित किया। इस दौरान शहवेज अंसारी, उपेंद्र यादव कैलाश चंद बंटू कश्यप योगेश यादव डॉ आरिफ सैफी रूप किशोर बघेल आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे।