कांग्रेसियों ने मनाया नोटबंदी काला दिवस, किया प्रदर्शन – रिपोर्ट शुभम शर्मा

कांग्रेसियों ने मनाया नोटबंदी काला दिवस, किया प्रदर्शन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नोटबंदी के पांच वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को कांग्रेसियों ने काला दिवस मनाया। केंद्र सरकार पर नोटबंदी की आड़ बड़ा घोटाला करने का आरोप लगाया। जब तक सूरज चांद रहेगा नोटबंदी काला दिवस याद रहेगा, नारे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर जुटे। जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन ने कहा, प्रधानमंत्री ने ने बगैर वित्त मंत्री व विपक्ष की सलाह से नोटबंदी कर मनमानी की। यह सरकार की सबसे बड़ी नाकामी व नासझी भरा फैसला था, देश की जनता आठ नवंबर 2016 की काली रात को सदैव याद रखेगी। इस फैसले से ना तो काला धन वापस आया और ना ही देश से भ्रष्टाचार खत्म हुआ। देश का गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी व महिलाएं नोट बदलने के लिए लंबी कतारों में लगे। पुलिस ने खूब लाठियां बरसाईं, जिसमें काफी लोगों की जान चली गई। वरिष्ठ नेता मनोज सक्सेना, लक्ष्मी नारायण, नाहर सिंह कठेरिया, सुनील कुमार, डूंगर सिंह, ब्रजमोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks