डीएपी न मिलने से परेशान किसानों की शिकायत पर नगला ख्याली सोसाइटी पर पहुंचकर किसान नेताओं ने दो-दो बोरी खाद वितरित कराई और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए ए0 आर0 कॉपरेटिव से कहा

एटा।आज दिनांक 09.11.2021 को क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड नगला ख्याली पर सुबह से ही सैकड़ों किसान एकत्रित हो गए जिन्हें खाद नहीं मिल रही थी जिसकी सूचना उपस्थित किसानों ने अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी से की तदुपरांत अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर किसान नेताओं ने सोसायटी के सचिव को बुलाकर उपस्थित किसानों को पारदर्शिता के साथ दो-दो बोरी खाद तत्काल उपलब्ध कराने की बात की तथा गोदाम में मौजूद माल से भी अधिक संख्या में उपस्थित किसानों की स्थिति को देखते हुए ए आर कोऑपरेटिव से बात कर 02 दिन में सोसाइटी पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए कहा और बताया कि कल सुबह एटा कलेक्ट्रेट पर डीएपी की किल्लत को लेकर किसान प्रदर्शन करेंगे जिस पर ए0 यार0 कॉपरेटिव ने अतिशीघ्र पर्याप्त मात्रा में खाद्य उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया तदुपरांत उपस्थित किसानों को पूर्णरूपेण पारदर्शिता के साथ 12 सो रुपए प्रति बोरी में बिना किसी लगेज के सोसाइटी पर बैठकर अपने सामने ही खाद वितरण कराने का काम किया और उपस्थित किसानों से किसानों के हर आंदोलन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की सभी ने पूरी तन्मयता के साथ सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- जिला उपाध्यक्ष रवि चौधरी, जिला संरक्षक राजू भाई, सुभाष प्रधान, मनोज प्रधान, प्रताप जाटव, अतुल कुमार, धर्मवीर सिंह, गुड्डू, श्याम सिंह, अमीन साहब, अशोक जाटव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।