
रेलवे लाइन के पास मिला लापता अधेड़ का शव, हत्या का आरोप – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला पुल स्थित रेलवे लाइन के पास एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। गले में पॉलीथिन का फंदा लगा था। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।बरौला जाफराबाद निवासी शेर सिंह 50 वर्ष पुत्र स्व. मखनलाल मजदूरी करता था। परिवार में चार बच्चे है। परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह रविवार की सुबह वह घर से मजदूरी के लिए निकला था। देर शाम तक घर न पहुँचने पर परिजनो को चिंता होने लगी। परिजनों ने आसपास के इलाके में तलाश किया,लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। आज सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के पास शव पड़ा देखा तो भीड़ एकत्रित हो गई। खबर मिलते ही इलाका पुलिस और परिजन आ गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त शेर सिंह के रूप में कर ली। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों का आरोप है कि शरीर पर चोट के निशान है। गले में पॉलीथिन का फंदा लगा है। हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया जा रहा है।