अलीगढ़ जिला महिला अस्पताल से मां की गोद से नवजात को लेकर महिला लापता – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ जिला महिला अस्पताल से मां की गोद से नवजात को लेकर महिला लापता – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जिला महिला अस्पताल से मां की गोद से नवजात को लाल साड़ी पहने महिला ले गई। सूचना पर बन्नादेवी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। अस्पताल प्रशासन ने डिस्चार्ज का हवाला देकर मामले से खुद को दूर रखने का प्रयास कर रही है।सासनीगेट क्षेत्र के भुजपुरा निवासी मो. रईस ने रविवार को गर्भवती पत्नी साकिरा को प्रसव पीड़ा पर मोहन लाल गौतम जिला महिला अस्पताल में रात करीब 11 भर्ती कराया था। रात दो बजे महिला ने बेटी को जन्म दिया।आज लगभग दिन में 11 बजे अस्पताल स्टाफ ने साकिरा को डिस्चार्ज कर दिया। डिस्चार्ज होने नवजात को संग लेकर पत्नी साकिरा व मां मुनीश देवी के साथ रईस सीएमएस कार्यालय में समीप आ गया। वहां आशा पुष्पा डिलवेरी के बाद मिलने वाली धनराशि के लिए कागजात कम्पलीट कराने लगी। इसी दौरान रईस किसी कार्य से चला गया। पत्नी व मां नवजात को लेकर वहीं परिसर में बैठ गई। करीब सवा 12 बजे साकिरा के पास लाल साड़ी पहनकर महिला आई और बातों-बातों में बच्ची को लेकर खिलाने लगी। इस दौरान महिला ने अपना मोबाइल साकिरा को पकड़ा दिया और बच्ची को लेकर अस्पताल से निकल गई। सरकारी कार्य पूरा कराने के बाद जब साकिरा को बच्ची की याद आई तो चोरी का अहसास हुआ। रईस ने नवजात को खोजने का बहुत प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर बन्नादेवी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks