शहर विधान सभा टिकट के बदले 2.30 करोड़ रुपये मांगने का आरोप – रिपोर्ट शुभम शर्मा

शहर विधान सभा टिकट के बदले 2.30 करोड़ रुपये मांगने का आरोप – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – बसपा नेता डॉ. मेहराज अली ने पार्टी के नेताओं पर शहर विधानसभा सीट के टिकट के बदले 2.30 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया है। डॉ. मेहराज अली के वीडियो और बसपा नेताओं की बातचीत की ऑडियो क्लिप सामने आई हैं।एक ऑडियो क्लिप में जिलाध्यक्ष रतनदीप ने पूर्व सांसद मुनकाद अली का हवाला देकर कहा कि अब अगर टिकट चाहिए तो दोबारा से पार्टी की रवायतों का पालन करना होगा। 12 मिनट 44 सेकंड की इस क्लिप में जिलाध्यक्ष और डॉ. अली के बीच बहस हो रही है। दूसरी और तीसरी ऑडियो क्लिप में डॉ. मेहराज अली और बसपा नेता रणवीर सिंह कश्यप के बीच बातचीत है, जिसमें पूरा मामला बैठ कर सुलझाने की बात होती है। ये दोनों क्लिप लगभग 3.04 और 1.04 मिनट की हैं।बकौल डॉ. मेहराज, अब उनसे 2.30 करोड़ रुपये और मांगे गए हैं अन्यथा पार्टी की ओर से इतना खर्च करने पर किसी और को टिकट देने की बात कह दी गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में पार्टी के कोआर्डिनेटर रहे रणवीर सिंह कश्यप, महेश चौधरी और अन्य नेताओं के भरोसे पर ही उन्होंने 80 लाख रुपये खर्च कर दिए थे।मुख्य सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल बसपा रणवीर सिंह कश्यप ने बताया कि पार्टी की व्यवस्था के तहत टिकट का वितरण होता है। डॉ. अली राजनीतिक घटनाओं को समझ नहीं पा रहे हैं। वह जो आरोप लगा रहे हैं, तीन साल बाद उसका कोई मतलब नहीं है। पार्टी ने अभी तक छर्रा विधानसभा के अलावा कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।वही जिलाध्यक्ष बसपा रतनदीप सिंह ने कहा कि मैं सितंबर 2020 में जिलाध्यक्ष बना हूं, तब से अभी तक डॉ. मेहराज अली पार्टी में सक्रिय नहीं है। पहले क्या हुआ, ये नहीं जानता, लेकिन शहर सीट से अब तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं है। डॉ. अली ने किसको क्या दिया है यह वही बेहतर बता सकते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks