लखीमपुर खीरी कांड के योधा भाई तेजेन्द्र ब्रिक से मुलाकात कर किसान नेताओं ने साथ निभाने का बायदा किया

लखीमपुर खीरी कांड के योधा भाई तेजेन्द्र ब्रिक से मुलाकात कर किसान नेताओं ने साथ निभाने का बायदा किया

Etah,आपको अवगत कराना है कि अखिल भारतीय किसान यूनियन का शिष्टमंडल उत्तराखंड के दौरे पर था जैसा कि आप सभी के संज्ञान में है कि लखीमपुर खीरी में किसान नेता तेजेन्द्र ब्रिक राष्ट्रीय अध्यक्ष तराई किसान संगठन के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था सत्ता के नशे में चूर केंद्र सरकार के गृह राज्य मंत्री के पुत्र द्वारा उनके संगठन के तमाम क्रांतिकारी साथियों सहित उन्हें जान से मारने की नियत से गाडी चढ़ाने का काम किया था जिसमें कई लोगों को शहीद होने से नहीं बचा पाए उक्त हादसे में हुए नुकसान की भरपाई करना संभव नहीं है उपरोक्त प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाई तेजेन्द्र ब्रिक क्रांतिकारी किसान साथियों के साथ उक्त हादसे में शिकार हुए थे लंबे समय तक मेदांता अस्पताल गुड़गांव में चले इलाज के बाद सकुशल देवभूमि उत्तराखंड के जनपद रुद्रपुर वह अपने आवास पर पहुंच गए हैं उनसे मुलाकात के लिए उत्तर प्रदेश से अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, मंडल प्रवक्ता पंडित ओमदेव शास्त्री आदि लोग मुलाकात के समय पहुंचे किसान नेताओं ने बब्बर शेर तेजिंदर ब्रिक जी को अन्याय के खिलाफ चल रहे आंदोलन में तन मन धन से निरंतर सहयोग करने की घोषणा करते हुए आश्वासन दिया कि किसी भी परिस्थिति में कभी भी आपको आवश्यकता हो तो आकस्मिक स्थिति में अखिल भारतीय किसान यूनियन का एक एक कार्यकर्ता हर मोर्चे पर तैनात मिलेगा उक्त मुलाकात के दौरान पहुंचे किसान नेताओं का भाई तेजेन्द्र ब्रिक जी ने हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के तमाम किसान संगठनों, किसान नेताओं तथा किसान बिरादरी के प्रति अपनी भावनाएं रखने वाले मीडिया के तमाम साथियों ने जो इस लड़ाई में हमारा साथ दिया है आप सभी का हम हमेशा ऋणी रहेंगे हम सभी देश बासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks