बरेली के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर को बना कर कार्यकारिणी विस्तार किया

Etah,आपको अवगत कराना है कि अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, मंडल प्रवक्ता पंडित ओमदेव शास्त्री ने संयुक्त रूप से संगठन का विस्तार करते हुए संगठन एवं किसानों में अपनी आस्ता रखने वाले तमाम साथियों को प्रमुख पद स्थापित करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गई जिसके तहत जिला अध्यक्ष बरेली नरेंद्र सिंह राठौर, जिला उपाध्यक्ष बरेली वीरपाल सिंह कनौजिया, युवा महानगर अध्यक्ष बरेली राजवीर सिंह मौर्य, युवा उपाध्यक्ष महानगर बरेली सादिक अंसारी, महानगर सचिव शेखर सक्सेना, जिला संरक्षक महाराम सिंह यादव, ग्राम अध्यक्ष बिचपुरी इंद्रजीत मौर्य को संयुक्त रूप से मनोनीत करते हुए संगठन की रीतियों, नीतियों के हिसाब से किसान मजदूरों के हक में निरंतर आंदोलन के निर्देश देते हुए संगठन विस्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई उपस्थित लोगों ने सभी का स्वागत किया।