अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मस्जिद के इमाम की मौत

ठाकुरद्वारा। सुरजननगर- डिलारी मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार मस्जिद के इमाम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।थाना डिलारी के गांव चांदखेड़ी निवासी 25 वर्षीय शमीम अहमद पुत्र रियासत काफी समय से जनपद बिजनौर के थाना शेरकोट मैं स्थित मदरसे में शिक्षक और मस्जिद का इमाम था रविवार को देर शाम शेरकोट से वापस अपने घर बाइक से सुरजनगर डिलारी मार्ग से होते हुए जा रहा था तभी लालापुर पीपलसाना के निकट विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार इमाम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है । मृतक समीम समीम के पिता रियासत मां ख्वाजो, भाई नईम अहमद ,रिसालत हुसैन, वसीम अहमद ,बहनों सहित अन्य परिजनों का रोते बिलखते बुरा हाल है।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks