
एटा ।परिवार परामर्श केंद्र-एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना परिसर में संचालित * परिवार परामर्श केंद्र * में आज एक टूटे परिवार को मिलाकर एक किया गया, मामला थाना मारहरा एटा की श्रीमती मेसर पुत्री शरीफ का है जिसकी शादी नाज़िम पुत्र अफसर निवासी कासगंज से हुई थी, शादी के बाद से दोनों में विवाद के चलते पत्नी अपने मायके रह रही थी, आज दोनो को बुलाकर गिले शिकवे दूर किये गए, आज की बैठक में महिला थाना प्रभारी रज़िया सुल्तान काउन्सलर अकरम खान , सचेन्द्र गुप्ता के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा