डीएपी की नियमित होगी आपूर्ति, देरशाम पहुंची एक और रैक – रिपोर्ट शुभम शर्मा

डीएपी की नियमित होगी आपूर्ति, देरशाम पहुंची एक और रैक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – डीएपी की बढ़ती मांग के चलते आपूर्ति पर जोर दिया जा रहा है। कल देरशाम डीएपी की एक और रैक पहुंच गई। आगे भी डीएपी की नियमित आपूर्ति का दावा कृषि अधिकारी कर रहे हैं।हालांकि, नियमित आपूर्ति के बाद भी किसान डीएपी उपलब्ध न होने की शिकायत अक्सर करते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि डीएपी की किल्लत बताकर दुकानदार अधिक कीमत में डीएपी बेच रहे हैं। डीएम के आदेश पर शनिवार को कई दुकानाें पर छापे मारे गए। नमूने भी लिए गए। लेकिन, शिकायतों की पुष्टि नहीं हो सकी।जिला कृषि अधिकारी डा. रामप्रवेश ने बताया कि किसानों की शिकायतों पर संबंधित दुकानों की जांच की जाती है। कमी मिलने में कार्रवाई होती है।जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में डीएपी की कोई कमी नहीं है। 2988 मीट्रिक टन डीएपी, 1772 मीट्रिक टन एनपीके और 431 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है। शनिवार को 1200 मीट्रिक टन स्मार्ट कैम एनपीके, 1300 मीट्रिक टन पीपीएल डीएपी और उपलब्ध हुआ है। सात नवंबर को 1300 मीट्रिक टन डीएपी, नौ नवंबर को 800 मीट्रिक टन आइपीएल एनपीके व 1000 मीट्रिक टन जीएसएफसी डीएपी और 15 को 1300 मीट्रिक टन आरसीएफ डीएपी की रैक लगेगी। डीएपी और एनपीके उर्वरक की आपूर्ति नियमित होगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक का विक्रय करता है या अन्य कम प्रचलित उर्वरक जबरन टैग करता है तो उसकी शिकायत कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर (0571-2742581) की जा सकती है। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks