
तमंचों के साथ पकड़ी गई महिला का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – देहलीगेट पुलिस ने तमंचा सप्लाई करने जा रही एक महिला को चेकिंग के दौरान दबोच लिया। पुलिस ने महिला को तो जेल भेज दिया है, लेकिन अब इसके गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। पूछताछ में महिला ने बताया है कि एक रिश्तेदार ने उसे तमंचे किसी को देने के लिए भेजा था। इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन, पुलिस इसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। इसके लिए महिला के घर के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।त्योहार को लेकर देहलीगेट पुलिस इलाके में चेकिंग कर रही थी। तभी महिला कांस्टेबल शक के आधार पर एक महिला को रोका। उसके बैग की चेकिंग की गई तो उसमें सात तमंचे बरामद किए गए। महिला तमंचों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकी। इतना ही बताया कि उसके एक रिश्तेदार ने उसे तमंचे किसी को देने के लिए दिए थे। वो तमंचों को देने जा रही थी। इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि महिला का नाम हाथी डूबा इलाका निवासी सज्जो है। महिला की ससुराल दिल्ली के सीमापुरी इलाके में है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला तमंचों की सप्लाई करने में शामिल है। महिला किसके कहने पर कहां जा रही थी, इस बारे में पड़ताल की जा रही है।