मगंल हुआ अमगंल, एटा में निकला एक और कोरोना पॉजिटिव

मगंल हुआ अमगंल, एटा में निकला एक और कोरोना पॉजिटिव
————————————-


एटा !जिले में प्रतिदिन हो रही कोरोना वायरस संक्रमण की बरसात ने आज मगंल में भी अपना क्रम जारी रखते हुए पुन: थाना मिरहची क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम अचलपुर में बरसात करके अमगंल कर दिया ! सोमवार को प्राप्त हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की रिपोर्ट में अचलपुर की श्रीमती अजूं देवी पत्नी नरेश चन्द्र के नाम का उल्लेख किया गया था, लेकिन आज नरेश चन्द्र का पन्द्रह वर्षीय पुत्र प्रशांत जो कि अपने माता पिता एवं भाईयों के साथ खौडा कॉलोनी गाजियाबाद से ट्रेवल करके एटा आकर एक क्वेरान्टाइन सेन्टर में क्वारंटीन हुआ था, मेडीकल कॉलेज से आज मंगलवार को जिन कोरोना संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई उनमे वह अकेला पॉजिटिव पाया गया है ! हांलाकि अचलपुर जो कि कोरोना पॉजिटिव श्रीमती अजूं देवी के कारण मंगलवार को 250 मीटर ऐरिया तक हॉट स्पॉट घोषित किया गया था अब उसको 500 मीटर और जोडकर 750 मीटर की दूरी तक हॉट स्पॉट किऐ जाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks